चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड अपराध
Spread the love

चक्रधरपुर। शहर की पुरानी बस्ती गलीसाई में चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ खट्टा स्थल पहुंचे। जांच पड़ताल में जुड़ गए।

जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी मनबोद सहर (33) स्कूटी से गलीसाई आया था। इस दौरान कुछ युवकों ने घात लगाकर बैठे थे। पहले युवकों ने खंबे में लगी सभी लाइटें बंद कर दी। फिर अंधेरे का फायदा उठाकर मनबोद सहर के सीने में चाकू से बार कर दिया। युवकों से बचने के लिए मनबोद भागने लगा, लेकिन जख्म अधिक होने के कारण भागने के क्रम गिर पड़ा। अधिक रक्त रिसाव होने से उसकी मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचोबीच पड़े युवक की शव को देखा। इसकी सूचना निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना को दी। श्री जेना ने घटना की सूचना चक्रधरपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच में जुट गए। गलीसाई में लगे सीसीटीवी की जांच पुलिस कर रही है।

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। मृतक के परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक काफी मिलनसार और अच्छा स्वभाव वाला युवक था। उसकी हत्या से सभी नि:शब्द हैं। सभी ने हत्या की निष्पक्ष जांच करने की मांग पुलिस प्रशासन से की, ताकि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सकें। परिजनों ने बताया कि कमाने वाला वह अकेले व्यक्ति था। युवक की हत्या से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK