एसपी हारिस बिन जमा के आवास में खेली गई यादगार होली

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के एसपी हारिस बिन जमा के आवास में यादगार होली खेली गई। इस अवसर पर लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, विकास आयुक्त दिलीप प्रसाद सिंह शेखावत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा एवं अन्य पदाधिकारी होली खेलते दिखे। कीर्तन मंडली के संग रंग अबीर में शराबोर होकर नाचते- गाते और होली की धूम मचाते भी अधिकारी देखे गए।

लोगों का कहना है कि बीते वर्षों में भी प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा होली का आयोजन अपने आवास में किया जाता रहा है। हालांकि इस बार की एसपी आवास की होली आपसी प्रेम और सद्भावना का ऐसा मिसाल पेश कर गई, जो लंबे समय तक याद की जाती रहेगी। प्रशासनिक पदाधिकारियों का आम पब्लिक के साथ मिलकर होली के सतरंगी रंगों में शराबोर होकर नाचते- गाते देख उपस्थित लोग दंग रह गए।

पुलिस अधीक्षक हारि‍स बिन जमा, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रसाद सिंह शेखावत एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने जिलेवासियों को होली पर्व की ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK