रांची। आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में आरपीएफ अलर्ट है। इस क्रम में 23 मार्च, 2025 को रांची रेलवे स्टेशन पर नारकोस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान एक 76 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिया गया व्यक्ति अवैध नशीला पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा था। इसके बाद मामले की सूचना एएससी, आरपीएफ रांची को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बैगों की तलाशी ली। जांच में तीन बैगों में 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रामनाथ राय (उम्र 76 वर्ष, पुत्र चिंतामन राय, निवासी ग्राम असैयां, पोस्ट मढ़ौरा, थाना मढ़ौरा, जिला छपरा, बिहार) बताया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2.2 लाख रुपये आंकी गई है। बाद में सभी को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया।
उक्त कार्य में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सूरज पांडे, सोहन लाल, कमल दास, स्टाफ एम. अंसारी, डी.के. सिंह, अफरोज आलम, आर.के. सिंह, प्रदीप कुमार शामिल शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK