- रांची विश्वविद्यालय के योग डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने दी अद्भुत प्रस्तुति
रांची। निर्मल महतो चौक स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में बिरसा मुंडा फन पार्क में 17 फरवरी को एकदिवसीय योगा ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। फन पार्क, स्कूल ऑफ योगा डिपार्टमेंट (रांची यूनिर्वसिटी) एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने योग क्रिया कपाल भारती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, गोमुखासन, ताड़ासन व ध्यान आसान किया और समझा। आधुनिक समय में हम लोग अपने खान पान, संतुलित रखकर व व्यायाम योग कर के अनेक बीमारियों से बच सकते है। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य शरीर एवं तनाव रहित रहने का संकल्प भी लिया। योग के नियमित अभ्यास से हम अपने जीवन को स्वास्थ्य और रोगमुक्त रख सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू सुदेश कुमार साहू थे। विशिष्ठ अतिथि रांची विवि के स्कूल ऑफ योगा की निदेशक डॉ मधुलिका वर्मा, स्कूल ऑफ योगा के पूर्व को-ऑर्डिनेटर प्रो आनंद कुमार ठाकुर, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व रांची नगर निगम के धीरज कुमार उपस्थित थे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी योग प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर योग शिक्षिका संतोषी कुमारी, विकास कुमार गोप, डॉ सुभाष साहू, शिवली अख़्तर, मुर्सरत परवीन, आइसा फातिमा, आकांशा सिंह, पम्मी कुमारी, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, उज्ज्वल कुमार, राधे भट्ट, निरंजन राम, दीपक कुमार, सूरज कुमार, कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार, इम्तियाज शेख आदि कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK