खूंटी। अफीम के खिलाफ पुलिस के चलाए जागरुकता अभियान का असर मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत मडगांव में देखने को मिला। इस गांव की ग्रामसभा ने फैसला लेकर अपने गांव को पूरी तरह से अफीम मुक्त बना दिया। ग्रामीणों ने यहां तरबूज और अन्य फसल लगाने का निर्णय लिया है।
गांव में पानी की समस्या को देखते हुए एसपी अमन कुमार द्वारा ग्रामसभा एवं सेवा योजना सोसाईटी के साथ मिलकर आर्थिक सहयोग कर बोरीबांध बनाया। खूंटी पुलिस के मेजर और जवानों ने भी श्रमदान के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
जिला को अफ़ीम मुक्त बनाने के लिए खूंटी पुलिस ने एक और कदम लोगों को जोड़ने के लिए आगे बढ़ाया। खूंटी को अफ़ीम मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस सदैव तत्पर है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK