ट्रक ने पीछे से युवक को मारा धक्का, घायल

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। हाइवा ने आदेश चंद्रवंशी (25 वर्ष) नामक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें युवक के दाहिना पैर में गंभीर चोट लगी। युवक ग्राम महुली प्रखंड बिशुनपुरा निवासी रविंद्र चंद्रवंशी का पुत्र है। घटना 27 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे मेन रोड पर घटी।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण युवक को तुरंत सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को डालटनगंज रेफर कर दिया। बताया गया कि‍ युवक का ससुराल गढ़वा में ही है। यहां रहकर वह मजदूरी करता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सहित अन्य लोगों ने बताया कि‍ मेन रोड पर प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग से आए दिन दुर्घटना होती है। इसके नहीं हटने से कोई बड़ी घटना भी घट सकती है। इसे हटाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK