नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप के कई बड़े पार्टी हार गए हैं। इस चुनाव में कई रिकॉर्ड भी बने हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में उतरी थी। परिणाम के अनुसार 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस की ज़मानत ज़ब्त हो गई।
दिल्ली में कांग्रेस को एक बार फिर जीरो सीट मिली। दिल्ली में कांग्रेस ने चुनावी सफाए की हैट्रिक बनाई।
कांग्रेस चुनाव में मात्र तीन सीटों पर अपनी जमानत बचाने में कामयाब रही। बादली, कस्तूरबा नगर और नांगलोई जाट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत बच पाई।
इसके अतिरिक्त दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अलग रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके सभी प्रत्याशियों की ज़मानत जब्त हो गई। इसके साथ ही, वे संतोषजनक वोट भी नहीं ले पाए। बासपा यहां 68 सीट पर लड़ी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK