मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा वातावरण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया एवं इसके आसपास के गांवों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कई जगहों पर भंडारे और कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शैव भक्त उपस्थित रहे।

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस मौके पर शिव बारात का विशेष का भ्रमण पूरे पिठोरिया गांव में हुई। श्रद्धालुओं भक्तों के द्वारा व्रत रखकर रात्रि जागरण करते हुए शिव की उपासना की गई।

इस अवसर पर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK