रांची। रांची रेलमंडल में सिल्ली इलू बाईपास लाइन का सिविल कार्य शुरू करने के लिए आज टेंडर जारी हो गया। इस पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी ने प्रसन्नता जताई। इस प्रयास को पूर्ण कराने में सहयोग के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व सांसद (राज्यसभा) महेश पोद्दार के प्रति आभार जताया।
इस रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह लाइन झारखंड की राजधानी रांची से प्रदेश की औद्योगिक नगरी टाटानगर और अन्य जगह आने जाने के लिए बहुत उपयोगी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए तत्कालीन सांसद राज्यसभा महेश पोद्दार ने इस मामले में निरंतर रेल मंत्री से समन्वय बनाकर प्रयासों को गति दी। बजटीय राशि की स्वीकृति दिलाने में भी तत्कालीन सांसद का योगदान रहा है।
सिल्ली इलू बाईपास लाइन के निर्माण के लिए निविदा जारी किये जाने पर महेश पोद्दार ने रेलमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे के इस प्रयास से रांची-हावडा-टाटा की दूरी कम होगी। सफर सुगम होगा। यात्रियों का किराया और समय बचेगा। ईंधन की भी बचत होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK