पलामू। हुसैनाबाद के शिक्षकों ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव से पुरंदर बिगहा स्थित आवास पर 19 फरवरी को मुलाकात की। उनसे आसन्न बजट सत्र से पूर्व एमएसीपी के लिए गुहार लगाई। प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में एकीकृत बिहार में 1994 में सभी शिक्षक नियुक्त हुए हैं। अभी तक एक ही वेतनमान में काम करने को अभिशप्त हैं।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि दीर्घसूत्रता विभागीय नियमों के आलोक में ससमय प्रोन्नति नहीं मिल पाती है। प्रोन्नति मिलती भी है तो बहुतेरे शिक्षक वंचित रह जाते हैं। अभी तक बिहार की नियमावली ही झारखंड में प्रभावी है। लगभग दो तीन वर्ष पहले बिहार में सभी कोटि के शिक्षकों को एमएसीपी मिल गई। झारखंड में भी सभी विभागों व कल्याण विभाग पोषित विद्यालयों में शिक्षकों को मिल रही है।
अजप्टा के प्रदेश इकाई के आवाह्न पर कई चरणों का आंदोलन भी किया गया है। अगस्त ’24 में आमरण अनशन तक किया गया था। इस प्रखंड के पांच शिक्षक राजभवन के समक्ष अनशन पर बैठे थे। 16 अगस्त को अंतरविभागीय बैठक भी हुई। बजट आकलन भी हो गया है, लेकिन मंत्रिमंडल में नहीं आ सका है।
शिक्षकों के मुताबिक विधायक ने कहा कि बजट सत्र में प्रश्न रखा गया है। पूरजोर तरीके से उठायेंगे।
मुलाकात करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, प्रमोद पासवान, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा, कृष्ण कांत सिंह सहित अन्य शिक्षक थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK