टाटा स्टील ने पहली महिला फायर-फाइटर्स बैच के लिए पासिंग आउट परेड की आयोजित

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील ने आज पहली महिला फायर-फाइटर्स बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की, जो समावेशिता और विविधता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज), अत्रयी सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), संजीव कुमार चौधरी, प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन और जया सिंह पांडा, चीफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट व चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में टाटा स्टील के चीफ सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन अरविंद कुमार सिन्हा ने अन्य गणमान्य अतिथियों व फायर-फाइटर्स के परिजनों के साथ मिलकर उनका स्वागत किया।

चाणक्य चौधरी ने महिला फायर-फाइटर्स का हौसला बढ़ाने और इस खास मौके पर शामिल होने के लिए परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने फायर फाइटिंग और रेस्क्यू ऑपरेशंस में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इन उपकरणों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉक ड्रिल आवश्यक है।

अपने संबोधन में अत्रयी सान्याल ने महिला फायर-फाइटर्स को कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने परेड के दौरान उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

अरविंद कुमार सिन्हा ने ‘फ्लेम्स ऑफ चेंज’ पहल के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह टाटा स्टील की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान फायर सर्विसेज में सांस्कृतिक बदलाव लाने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दर्शकों को जानकारी दी कि इन महिला फायर-फाइटर्स को जमशेदपुर स्थित फायर एंड सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर में गहन प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कोलकाता के सहयोग से 16 सप्ताह का विशेष सर्टिफिकेशन कोर्स भी कराया गया।

जया सिंह पांडा ने टाटा स्टील में विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन की समावेशी संस्कृति को और सशक्त बनाता है। उन्होंने महिला फायर-फाइटर्स के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

संजीव कुमार चौधरी ने महिला फायर-फाइटर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और समुदायों के प्रति फायर सर्विसेज द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ और द्वितीय सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, इन-हाउस प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK