सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया! बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और गया जिला प्रशासन ने बोध महोत्सव-2025 का आयोजन किया। इसमें पिठोरिया की तनुश्री रॉय को भी भाग लेने का निमंत्रण मिला था। निमंत्रण पर तनुश्री बोधगया पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुई।
गौरतलब है कि यह अंतरराष्ट्रीय बोध महोत्सव 31 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से भी कलाकार आए हुए थे। कार्यक्रम में तनुश्री रॉय ने अपने नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
तनुश्री पिठोरिया के सुतियांबे में रहती है। तनुश्री हराधन रॉय व भानु रॉय की पुत्री हैं। तनुश्री रॉय वर्तमान में खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में मास्टर्स ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स कथक विभाग में अध्यनरत हैं।
तनुश्री को प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र, रांची में ‘बी ग्रेड’ आर्टिस्ट की उपलब्धि भी मिली है। इस उपलब्धि पर शिक्षाविद् स्वामी देवेंद्र प्रकाश, आसीम अख्तर, जुल्फिकार खान सहित अन्य ने तनुश्री को बधाई दी है।
यहां से सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK