धनबाद। समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन कराता है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) परिसर में 267 जरूरतमंदों को भोजन शनिवार को कराया गया। खाना में पुड़ी, सब्जी और मिठाई शामिल था। आज के भोजन के दो दानदाता थे।
स्वर्गीय नीरेंद्र नाथ खवास की आठवीं पुण्यतिथि पर उनका पोता सुदीप खवास और दूसरा स्वर्गीय नव कुमार तिवारी की 13वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र उज्ज्वल तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण कराया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, फाउंडर मेंबर विभूति प्रसाद सिंह, फाउंडर मेंबर सह मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास और मुन्ना खान के अलावे दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK