रांची। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, श्री श्याम प्रभू एवं हनुमान जी महाराज के निशान पूजन के साथ 13 फरवरी को हुआ। शाम 6 बजे से सुरेश बजाज के नेतृत्व में सस्वर पुरूष एवं महिलाओं ने संगीतम और भावपूर्ण सुंदरकांड का पाठ किया।
इसमें श्री हनुमान जी के ‘वानर बाको रे लंका नगरी…., थारे झांझ नगाड़ा बाजे रे सालासर के मंदिर में…’ जैसे भजनों का रस स्वादन सभी भक्तों ने किया। सुंदरकांड प्रसंग के माध्यम से श्री हनुमान जी महाराज को भांति-भांति के फलों का भोग लगाया गया। श्री श्याम परिवार रांची द्वारा अमृत महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष श्रवण जालान, मंटू जालान, पवन शर्मा, कमल जालान, जयदीप राज, अजय वशिष्ट, आशीष शर्मा, पंकज शर्मा बालचंद जैन, महोत्सव संयोजक प्रकाश दालानियां आदि सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। यह जानकारी अमित चौधरी ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK