चाईबासा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने ध्‍वस्‍त किए नक्सलियों के दो ठिकाने

झारखंड
Spread the love

  • भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टोन्टो थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सली ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ये ठिकाने नक्सलियों के लिए हथियार और गोला-बारूद के छिपे हुए भंडार थे।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

24 फरवरी को शुरू हुए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने सरजामबुरू और तुम्बाहाका के पास जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकानों को ढूंढ निकाला। इन ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका लगा है।

शीर्ष नेताओं की तलाश

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन और उनके साथी सारंडा और कोल्हान क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षा बल उनकी तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।

लगातार जारी है अभियान

चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों की संयुक्त टीम पिछले दो वर्षों से गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य नक्सलियों के नेटवर्क को तोड़ना और क्षेत्र में शांति स्थापित करना है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK