विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिला अंतर्गत गिजना स्थित पलामू प्रमंडल विख्यात मंदिर बाबा खोनहरनाथ में गढ़वा सदर एसडीओ संजय कुमार ने अपने सपरिवार के साथ पूजा-अर्चना की। एसडीओ ने पूजा-अर्चना कर गढ़वा जिलावासियों के लिए अमन सुख-चैन की भी बाबा खोनहर नाथ से कामना की। इसके साथ ही, 26 फरवरी को मंदिर में लगने वाला शिवरात्रि मेला की तैयारी का भी जायजा मंदिर के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी से लिया।
एसडीओ ने कहा कि अगर मेला के दिन किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान या कार्यक्रम को विफल करने का प्रयास किया जाता है तो तुरंत सूचित करें। हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर कमेटी बाबा खोनहरनाथ श्राईण ट्रस्ट गिजना के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव पेस कुमार तिवारी, सदस्य दिलीप तिवारी, कृष्णा तिवारी, भरदुल पासवान, संतोष तिवारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK