नागपुरी गीतकार महाबीर नायक को संजय सेठ ने किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। कलाकारों की साधना से ही हमारी कला-संस्कृति संवर्धित रहती है। हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं। झारखंड के नागपुरी गीतकार महाबीर नायक पद्मश्री से सम्मानित हुए। आज उनके घर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। उन्हें सम्मानित किया।

श्री सेठ ने कहा कि उनका सम्मान कला-संस्कृति के हर साधक का सम्मान है। यह हमारे लिए यह गौरव की बात है। हमारा गौरव इसलिए भी बढ़ा है कि भारत का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। अब देश के हर क्षेत्र से जुड़े जमीनी लोगों का सम्मान हो रहा है। समाज के ऐसे मूर्द्धन्य लोगों का सम्मान व्यक्तिगत नहीं होता, यह सम्पूर्ण समाज का सम्मान होता है।

इस अवसर पर राम मनोज साहु, राम कुमार नायक, संतोष मिश्रा, मोहन सिंह, अम्बिका नायक, दीपक गुप्ता, बिलसन तिर्की, सहायक तिर्की, रमेश नायक, संजय चौधरी, किशोर लाल भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *