रांची। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती कांके रोड स्थित गांधीनगर रीक्रिएशन क्लब में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। संत शिरोमणि गुरु रविदास समिति, कांके रोड के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता शिव मोहन राम एवं संचालन योगेंद्र राम ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के मुख्य संरक्षक सहदेव राम दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण शिवमोहन ने दिया। समाज के गणमान्य लोगों ने गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य संरक्षक सहदेव राम ने गुरु जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीति को समाप्त करने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए प्रगति के लिए इसे जरूरी बताया। संविधान को समाज के उत्थान के लिए सबसे जरूरी तत्व बताया। समाज को संविधान विरोधियों से सतर्क रहने की बात कही।
कार्यक्रम में राम लगन राम, पवन कुमार जटिया, ओम प्रकाश, आरपी सिंह, उपेंद्र रजक, संतोष रजक, श्रीमती मीरा कुमारी, सुनीता रवि, उपोध राम आदि ने अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न राम ने किया। रामनिवास राम, बबन राम एवं उनकी मंडली द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश राम, प्रकाश चंद्र प्रकाश, श्रीकांत कुमार, कामेश्वर रविदास, अशोक हरिजन, राम शंकर राम, दम दास, शिवप्रसाद राम, विकास रवि, विजेंद्र कुमार राम, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, विक्रांत रवि, कौशल्या देवी, शक्ति संजय राम, अरविंद राम, गोपाल, मनोज राम, प्रहलाद कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, राजेंद्र राम, सुशील कुमार राम, गौतम कुमार, विष्णु राम, राजकुमार रविदास, अशोक रजक, रणधीर कुमार, किशोरी लाल, शिवानंद, जनेश्वर राम, लक्ष्मण राम, उमेश रविदास, प्रोफेसर महेश राम, राजेंद्र कुमार दास, संगीता देवी, सुमित्रा देवी, नीतू देवी, प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में प्रसाद वितरण एवं सामूहिक लंगर की व्यवस्था की गई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK