- टीआरएल संकाय : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
रांची। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन 21 फरवरी को किया गया। इस अवसर पर नागपुरी विभाग के अध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी ने कहा कि मातृभाषा को बचाने के लिये हमें अपनी संस्कृति को बचाना होगा। जिस समाज के मातृभाषा का विकास नहीं हुआ, वह समाज और क्षेत्र विपुल संसाधनों के बावजूद भी कभी विकास नहीं कर पाया।
डॉ तिवारी ने कहा कि हमें अपनी भाषा को चैलेंज के रूप में लेना होगा, क्योंकि जिस समाज की अपनी मातृभाषा और अपनी संस्कृति नहीं होती है उसकी अपनी कोई पहचान नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इन भाषाओं पर रिसर्च करना होगा। स्कूली स्तर पर इन्हें बढ़ावा देना होगा। इन्हें रोजगार परक बनाना होगा। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए इन्हें तैयार करना होगा। इन भाषाओं का सरलीकरण करना होगा।
खड़िया विभाग के अध्यक्ष डॉ बन्धु भगत ने कहा कि भाषा अपने समाज की प्रतिबिम्ब होती है। यदि वह संरक्षित व सुरक्षित नहीं रहेगी तो प्रतिबिम्ब की कल्पना नहीं की जा सकती है। लुप्त हो रही भाषाओं पर सिर्फ चिंता व्यक्त करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है, बल्कि हम सबों को इस दिशा में मिलकर काम करना होगा।
मुंडारी विभाग के अध्यक्ष डॉ मनय मुंडा ने कहा कि भाषा मां के दूध के समान है। इसकी रक्षा का दायित्व हम सबों का है, चूंकि भाषा के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त डॉ मेरी एस सोरेंग, डॉ कुमारी शशि, डॉ गीता कुमारी सिंह, डॉ रीझू नायक, डॉ दिनेश कुमार, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, करम सिंह मुंडा, डॉ दमयंती सिंकू, डॉ बन्दे खलखो, अनुराधा मुंडू, अबनेजर टेटे, शकुन्तला बेसरा, गुरूचरण पूर्ति, विक्की मिंज, प्रेम मुर्मू, राजकुमार बास्के, तारकेश्वर सिंह मुंडा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र कुमार सोय ने किया।
मौके पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र के छात्रों एवं शोधार्थियों ने गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाषा केन्द्र के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, शोधकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK