नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय की अर्द्धवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के प्रथम संस्करण का विमोचन 27 फरवरी, 2025 को किया। इस पत्रिका में सशस्त्र बल कर्मियों की वीरता, देशभक्ति और बलिदान पर रचित कविताएं और मंत्रालय कर्मियों द्वारा सरकार की नीतियों पर लिखे गए लेख शामिल हैं। इस पत्रिका में हर स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं और यह भावना समावेशिता एवं विविधता में एकता को प्रदर्शित करती है।
रक्षा मंत्री ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग के रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिंदी को अपनाने और इसके प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिंदी भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को जोड़ने वाला सूत्र है।
‘सशक्त भारत’ पत्रिका का उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें अपने दैनिक कार्यकलाप हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पत्रिका का ई-संस्करण रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://mod.gov.in/) पर उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार, सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) डॉ. नितेन चंद्रा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK