राशन कार्डधारकों को मिलेगी साड़ी, धोती और लुंगी

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। झारखंड सरकार की सोना सोबरन योजना के तहत चक्रधरपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्डधारकों को शीघ्र ही साड़ी, धोती और लुंगी का वितरण किया जाएगा। इसके लिए चक्रधरपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को प्रखंड कार्यालय चक्रधरपुर से साड़ी, धोती और लुंगी आवंटित की जा रही है।

आवंटित वस्त्र राशन डीलर अपने पोषक क्षेत्र के कार्डधारकों को 20 रुपए में प्रदान करेंगे। लाभुक एक साड़ी के साथ धोती या लुंगी ले सकेंगे। धोती या लुंगी विकल्प है, जबकि साड़ी अनिवार्य है।

चक्रधरपुर प्रखंड के नजीर सुजान मंडल ने बताया कि सोना सोबरन योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र के लाभुकों के लिए 8172 साड़ी, 4706 धोती और 3137 लुंगी आवंटित की गई है।

चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए 38950 साड़ी, 21786 धोती और 14524 लुंगी आवंटित है। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को आवंटित वस्त्र वितरण के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK