- राज्य के विभिन्न शहरों से आएंगे एक हजार श्रद्धालु
रांची। सिख कौम के महान विद्वान एवं विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह (लुधियाना वाले) 21 फरवरी को झारखंड आ रहे हैं। गुरुनानक सत्संग सभा ने इसकी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई की सेवा श्रद्धालुओं ने कर ली है। अत्यधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखकर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था सभा ने की है।
सत्संग सभा के सदस्य उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव कर मेट्रो गली स्थित डॉ अजय छाबड़ा के क्लीनिक के पास शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे। वहां से गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली द्वारा शबद कीर्तन कर गोपाल दास सरदाना के चौक, झंडा चौक, गेरा चौक से होते हुए उन्हें गुरुद्वारा साहब तक ले जाया जाएगा।
इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा शुक्रवार की शाम 8 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा और हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा शबद गायन से होगी। सिख कौम की महान शख्शियत एवं विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह (लुधियाना वाले) रात 9.30 बजे से 11 तक कथा वाचन कर झारखंड की साध संगत को निहाल करेंगे।
सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि इस दीवान में झारखंड के जमशेदपुर, फुसरो, बेरमो, बोकारो थर्मल, गुमला, गिरिडीह, रामगढ़ समेत अन्य शहरों से भी सिख श्रद्धालुओं के आने की सूचना है। इस समागम में कुलदो हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस विशेष समागम का पवनजीत सिंह खत्री द्वारा यू ट्यूब के चैनल मेरे साहेब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभा द्वारा इस कार्यक्रम में जेंट्स श्रद्धालुओं से सफेद कुर्ता पायजामा और लेडीज श्रद्धालुओं से सफेद सलवार सूट और पीला दुपट्टा पहनकर शामिल होने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK