विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन, मंदिर निर्माण का भूमि पूजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन गढ़वा शहर के नगवां में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा भगवान के जन्मोत्सव पर विश्वकर्मा मोहल्ला नगवा में श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव पर विशाल भंडारा एवं झांकी का आयोजन किया गया। इसमें प्रस्तावित विश्वकर्मा मंदिर का भूमि पूजा और हवन का कार्यक्रम किया गया। पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में आम जनता एवं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

दोपहर में भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिला और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। भंडारा देर रात 10.30 बजे तक चलता रहा। शाम 8.30 बजे के बाद उत्तर प्रदेश से आए हुए सुप्रसिद्ध कलाकारों ने नृत्य नाटिका और झांकी की प्रस्तुति दी। राधा कृष्ण की नृत्य नाटिका, भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मंदिर भूमि दानदाता कौलेशरी कुंवर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सूरज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, समाजसेवी दौलत सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप विश्वकर्मा, समाज के प्रधान प्रदेश सचिव विक्रांत विश्वकर्मा, भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा, अधिवक्ता पंकज विश्वकर्मा,  सुरेश विश्वकर्मा, डॉ दिलीप शर्मा, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, देवानंद शर्मा, विश्वनाथ शर्मा बतौर अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षण के आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, अध्यक्ष प्रभु विश्वकर्मा, अश्वनी शर्मा, छोटू विश्वकर्मा, सुशील शर्मा, बबलू शर्मा, गौतम शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, संतोष शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK