धनबाद। अजाप्टा के जिलाध्यक्ष सुनील भगत के नेतृत्व में सदस्यों ने निरसा विधायक अरुप चटर्जी और टुंडी विधायक मथुरा महतो से मुलाकात की। बिहार की़ तर्ज पर 10, 20 व 30 वर्षो में एमएसीपी दिलाने और सेवाकाल में दो साल की वृद्धि कर 62 साल करने की़ मांग को आसन्न बजट सत्र में उठाने का आग्रह किया।
दोनों विधायकों ने शिक्षकों की भावनाओं के अनुरुप विधानसभा में इन मुद्दों को उठाने की सहमति प्रदान की।
प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संगठन सचिव असदुल्लाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व धनबाद जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, राज्य प्रतिनिधि राज कुमार वर्मा, पलामू जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक नेताओं ने विधायकों के वक्तव्य का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK