विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने रमकंडा में सड़क निर्माण की मांग की

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में रमकंडा प्रखंड की चार सड़कों का अविलंब निर्माण करने की मांग की है।

गढ़वा विधायक ने कहा कि रमकंडा प्रखंड के उदयपुर से मस्जिद होते हुए हड़बडिया नदी तक 5 किलोमीटर, उदयपुर के ठुराई भुइहर के घर से अर्जुन कुआं तक 2 किलोमीटर, ग्राम बलीगढ़ मुख्य पथ से वैदेशी टोला तक 6 किलोमीटर और ग्राम बलीगढ़ मुख्य पथ से तेतरडीह बस्ती तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण कराई जाए। सरकार से कहा कि उक्त सड़क का निर्माण जनहित में अति आवश्यक है, ताकि हजारों हजार लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK