लंबित वादों के निस्तारण का सुलभ माध्यम है लोक अदालत : प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

झारखंड
Spread the love

  • पीएलवी शंकर महतो व कौशल्या देवी ने राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी

रांची। झालसा के निर्देश और न्यायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन पर सिल्ली प्रखंड की मुरी पश्चिमी पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन 18 फरवरी को किया गया। जस्टिस-ऑन-व्हल मोबाईल वैन टूर जागरुकता कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, शंकर महतो, कौशल्या देवी, ब्रजेश कुमार महतो, बंशीधर घटवार, सुनील कुमार महतो, बबलू कुमार महतो, पंकज कुमार महतो, राजकुमार महतो, ग्राम प्रधान मनीष कुमार महली एवं अन्य उपस्थित थे।

एलएडीसी चीफ ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या पर फोकस किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित मुआवजा के बारे में जानकारी दी। डायन बिसाही पर भी कहा कि यह अंधविश्वास है। उन्होंने कहा कि डायन बिसाही के मामले में एक दूसरे की हत्या करना गलत है।

जागरुकता कार्यक्रम में पीएलवी कौशल्या देवी, शंकर महतो एवं ब्रजेश कुमार महतो ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पीएलवी ने लोगों की समस्याओं को सुना। पीड़ित मुआवजा के बारे में भी जानकारी दी।

ज्ञात हो कि 8 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में डालसा के पीएलवी द्वारा जानकारी दी गयी। कौशल्या देवी ने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उसका निबटरा करा सकते हैं।

शंकर महतो ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।

उन्होंने 22 फरवरी को आयोजित होनेवाले विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी। वादकारी उक्त तिथि को आकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते है। डालसा के पीएलवी के द्वारा पम्पलेट, लिफलेट एवं जागरुकता से संबंधित पुस्तकों का वितरण भी मौके किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK