सुधीर सिंह
जमशेदपुर। खबर जमशेदपुर से आई है। रनिंग भत्ता बढ़ाने की मांग पर टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चार मंडल स्थित 315 स्टेशनों पर लोको पायलट 36 घंटे उपवास कर ट्रेन परिचालन में जुटे रहे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर देश भर में गुरुवार सुबह आठ बजे से भूखे रहकर ड्यूटी का आंदोलन शुक्रवार शाम तक जारी रहा। इस दौरान क्रू लॉबी के समक्ष धरना देकर लोको पायलटों ने नारेबाजी की।
केंद्रीय संयुक्त महासचिव पारस कुमार ने की ये मांग
इधर, टाटानगर में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त महासचिव पारस कुमार ने कहा कि डीए व टीए की तरह रनिंग भत्ता भी बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि नौ घंटे की ड्यूटी व पुराना पेंशन शुरू करने का आंदोलन जारी रहेगा। बताया जाता है कि लोको पायलट स्पॉड में रिमूवल की सजा खत्म करने और लगातार रात्रि ड्यूटी को दो दिन करने समेत अन्य मांग उठाई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK