- मास कॉम विभाग में पटकथा लेखन संबंधी कार्यक्रम का आयोजन
रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कॉम विभाग में पटकथा लेखन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सह संत जेवियर कॉलेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ कमल बोस थे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ बोस ने कहा कि पटकथा दृश्य और श्रव्य माध्यम को अधिक प्रभावशाली बनाने का तरीका है। रेडियो और टेलीविजन से जो जानकारी प्राप्त करते हैं उसमें पटकथा की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि लिखने के लिए निरंतर पढ़ना जरूरी है।
हर विद्यार्थी में अलग- अलग खूबी होती है, जिस क्षेत्र में रुचि है उसमें निपुण बनो। इल्म के साथ- साथ हुनर का होना भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से जीवन के हर अंधेरे को मिटा कर रोशनी ला सकते हैं। पटकथा लेखन से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी रखा गया।
कार्यक्रम में एचओडी प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो अनुज कुमार, प्रो संतोष कुमार और मास कॉम के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK