कांके निवासी आईआईटी के प्रो वसीम अहमद को मिला महालनोबिस मेमोरियल मेडल

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके मिल्लत कॉलोनी निवासी आईआईटी कानपुर के आर्थिक विज्ञान के फैकल्टी सदस्य प्रो वसीम अहमद को भारतीय अर्थमितिक सोसाइटी (टीआईईएस) ने महालनोबिस मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 45 वर्ष से कम उम्र के अर्थशास्त्रियों को मात्रात्मक अर्थशास्त्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टीआईईएस प्रदान करता है।

मौद्रिक अर्थशास्त्र और वित्त में काम करने वाले प्रोफेसर अहमद इस सम्मान को प्राप्त करने वाले झारखंड के पहले व्यक्ति हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पहले नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और जगदीश भगवती जैसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों को भी प्रदान किया जा चुका है।

प्रोफेसर अहमद की प्रारंभिक शिक्षा गढवा से हुई है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। हैदराबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक डिग्री प्राप्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की। इसके बाद, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई) से पोस्ट-डॉक्टोरल अनुसंधान किया।

विगत वर्षों में उन्हें आईआईटी कानपुर, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और एलएसई से अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी पिता और गृहिणी मां ने उनके इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

प्रो प्रोफेसर अहमद को औपचारिक रूप से स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र 3 से 5 मार्च 2025 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले भारतीय अर्थमितिक सोसाइटी के 59वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *