Jharkhand Weather : दो दिनों के लिए अलर्ट जारी, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटें में मौसम शुष्‍क रहा। आसमान साफ रहा। आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। दो दिन के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 फरवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिन में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज आसमान साफ रहेगा

केंद्र के अनुसार 17 फरवरी को राज्‍य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।

आंशिक बादल रहेगा

केंद्र के अनुसार 18 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

इस दिन बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 19 से 22 फरवरी तक सामान्‍य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ दिन गर्जन वाले बादल छाए रहने की संभावना है। कई दिन बारिश हो सकती है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

केंद्र के अनुसार 19 जनवरी को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इसका असर सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, धनबाद, पाकुड़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

इसी तरह 20 फरवरी को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *