रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अच्छी खबर। अंतर जिला स्थानांतरण के लिए वे फिर से आवेदन कर सकेंगे। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की तबादले के मुद्दे पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विभागीय उच्चाधिकारी से शिक्षकों के स्थानांतरण के कुछ मुद्दे पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता हुई। संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर के मुताबिक दो वर्ष पूर्व Intradistrict ट्रांसफर के लिए किया गया online आवेदन वर्तमान में समाप्त हो गया है। पोर्टल में नए सिरे से काम हुआ है। जल्द ही फिर से आवेदन का अवसर दिया जाएगा।
श्री ठाकुर के मुताबिक पारस्परिक स्थानांतरण के लिए वर्तमान में आवेदन करने के क्रम में कई शिक्षकों ने त्रुटिपूर्ण एंट्री कर डाटा फ्रीज कर दिया था। अब वे इसे unfreez कराना चाहते है। इस विषय पर बात हुई कि पोर्टल को unfreez करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही यह हो जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK