झारखंड बोर्ड : मैट्रिक की हिन्‍दी और साइंस की परीक्षा रद्द, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (झारखंड बोर्ड) ने मैट्रिक की हिन्‍दी और साइंस की परीक्षा रद्द कर दी है। इसकी सूचना काउंसिल के सचिव ने 20 फरवरी को जारी कर दी है। इसकी जानकारी परीक्षा से संबधित सभी छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों, संबंधित प्राचार्यों, केन्द्राधीक्षकों एवं पदाधिकारियों को दी है।

जारी सूचना में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में 18 फरवरी, 2025 को प्रथम पाली में संपन्न Hindi (Course A & Course B) और 20 फरवरी, 2025 को प्रथम पाली में संपन्न Science विषय की परीक्षा रद्द की जाती है। उक्त विषयों की पुनर्परीक्षा के आयोजन की तिथि संबंधी सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।

ये है सूचना

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK