- पीड़ितों को 10-10 हजार रुपये की अंतरिम सहायता दी गई
रांची। डालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में 5 नाबालिग लड़कियों से हुई दुष्कर्म की घटना का स्वतः संज्ञान लिया। झालसा को इस संबंध में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके बाद झालसा के सदस्य सचिव ने डालसा, खूंटी को पीड़ितों को आवश्यक विधिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को एक टीम बनाकर पीड़ितों से मुलाकात करने एवं उन्हें विधिक एवं अन्य सहायता देने का निर्देश दिया।
कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देश पर डालसा की टीम ने पीड़ितों से मुलाकात की। टीम ने पीड़ित लड़कियों के माता-पिता से भी बात की। उन्होंने विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की। पीड़ित लड़कियों के माता-पिता से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी पूछा गया।
पीड़ितों को डालसा द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति और समुचित चिकित्सीय सहायता प्रदान की गयी। साथ ही, उन्हें पीड़ित मुआवजा स्कीम के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। अंतरिम राहत के तौर पर सभी पीड़ितों को 10-10 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK