ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। गर्मी में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत के निर्देश दिये हैं।

गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसे लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, पूर्वी एवं पश्चिमी) को खराब पड़े चापनलों की नियमानुसार मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड के सम्मानित मुखिया/जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय नियमानुसार मरम्मत का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK