- Horoscope Today : 28 फरवरी, 2025
मेष
थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता भी हो सकती है। काम बिगड़ने की आशंका है। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। विवाद में नहीं पड़े। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है।
वृष
खानपान में लापरवाही के कारण सेहत खराब हो सकती है। समय से भोजन और नींद नहीं लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव हो सकता है। काम पूरा नहीं होने से रोष की भावना रहेगी।
मिथुन
परिवार और मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
कर्क
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे।
सिंह
सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य मन को आनंदित करेंगे।
कन्या
प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा।
तुला
भाग्यवृद्धि होने के कारण साहस भरे कार्य हाथ में लेने के लिए दिन शुभ है। योग्य जगह पर पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा।
वृश्चिक
नकारात्मक मानसिकता से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा। नशा से दूर रहें।
धनु
कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। स्वजनों के साथ मिलन हर्षित करेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। विवाद में नहीं पड़ें।
मकर
धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों के साथ संभलकर बोलें।
कुंभ
नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। सामाजिक मंडल में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र से सुख अनुभव करेंगे।
मीन
व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लोग होगा। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा। नशा से दूर रहें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)