विद्यालय की गतिविधियों का सामाजिक स्तर पर अनुश्रवण करें मुखिया : उपायुक्त

Uncategorized
Spread the love

  • मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

रांची। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में ‘मुखिया सम्मेलन’ का आयोजन 19 फरवरी को हुआ। जिले के सभी मुखिया के उन्नमुखीकरण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री भी शामिल हुए।

उपायुक्त ने सभी मुखिया से कहा कि आप सभी शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। विद्यालय की शिक्षा में कैसे सुधार हो, 100% प्रतिशत बच्चों का नामांकन कैसे हो, साथ ही विद्यालयों में मुखियाओं के फंड से जो कार्य किया जा रहे है, उस पर चर्चा करते हुए उन्हें योगदान देने को कहा। सभी मुखिया नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय का गतिविधियों का सामाजिक अनुश्रवण करें।

शत प्रतिशत बच्‍चे विद्यालय जाए

उपायुक्त ने कार्यक्रम में कहा कि सभी पंचायतों क़े मुखिया की नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी पंचायत क़े बच्चें शत प्रतिशत सुनिश्चित रूप से विद्यालय जाए। जिले क़े सभी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा मिले, इसपर सभी सम्बंधित पदाधिकारी और शिक्षक विशेष ध्यान दे।

शिक्षा के विकास में योगदान दें

उपायुक्त द्वारा शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने क़े लिए 19 मुखियाओं को सम्मानित किया गया। उन्‍होंने कहा कि आप सबकी सहभागिता से कई बच्चे स्कूल जा रहे हैं। प्रायः देखा जाता था कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे  विद्यालय ना जाकर अन्य कार्यों में अपने परिजन क़े साथ काम करने लगते थे। इस कारण ऐसे बच्चों की शिक्षा सही तरह से नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि सभी अपनी सहभागिता निभाए, ताकि निकट भविष्य में आपको भी सम्मानित करने में मुझे बहुत खुशी होगी।

कार्यक्रम में ये अधिकारी मौजूद

कार्यक्रम में रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज,  जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा चौधरी एवं जिला के निर्वाचित सभी प्रखंडों के  मुखिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साव, जिला परियोजना कार्यालय के सभी परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK