मंईयां सम्मान योजना के बकाया भुगतान की तारीख बता दी सरकार ने, जानें क‍ब तक मिलेगा पैसा

झारखंड
Spread the love

रांची। मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को पिछले दो माह से पैसे नहीं मिले हैं। इसपर झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा भी हुआ। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान रांची विधायक सीपी सिंह ने योजना की बकाया राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अभिभाषण में गलत दावा किया कि योजना की राशि लाभुकों को मिल रही है, जबकि जनवरी और फरवरी की किस्त अब तक नहीं मिली है।

सीपी सिंह ने सदन में विधवा महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 18 से 50 साल की आयु की विधवा महिलाओं को केवल एक हजार रुपये मिलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी महिलाओं का क्या दोष है कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने यही सवाल विकलांग महिलाओं के लिए भी उठाया। सरकार से अपील की कि 18 से 50 साल की विधवा और विकलांग महिलाओं को भी मंईयां योजना का लाभ दिया जाये।

विधायक के सवाल का जवाब देते हुए कल्‍याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में जानी शुरू हो गई है। 15 मार्च तक बाकी बची किस्त महिलाओं के खाते में डाल दी जाएंगी।

मंत्री ने कहा कि मार्च के महीना का पैसा महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो गया है। जनवरी-फरवरी की बची किस्त 15 मार्च तक खाते में डाल दी जाएंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK