जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था ने नृत्य-कला प्रतियोगिता का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था ने सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चा ग्रुप (इंदिरा गांधी रोड) में नृत्य-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्‍चा ग्रुप के सदस्‍यों ने बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया। आस्था के मेंबर ने बच्चा ग्रुप के मेंबर को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने कहा कि हमें छोटे-छोटे बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देना चाहिए। इससे बच्चे अपनी संस्कृति को अच्छे से जानें ओर उनका मनोबल बढ़े।

कार्यक्रम में जूनियर बच्चों में प्रथम पुरस्कार रिद्धि कुमारी, द्वितीय आयशा कुमारी, तृतीय साक्षी कुमारी और आरोही कुमारी रहीं। सीनियर में प्रथम जानवी कुमारी,  द्वितीय मेधा कुमारी, तृतीय अनुष्का कुमारी रहीं। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, बच्चा ग्रुप के संरक्षक एवं आस्था मेंबर बसंत कुमार, आशुतोष कुमार, प्रेम प्रकाश गुप्ता, आशीष केशरी (भोलू), आलोक कुमार, दियांशु राज, नीतीश कुमार, अनुकल्प, माही, मानषी, रितु आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK