आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। पुलिस ने मोतीलाल अंगारिया हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार किया है। बीते 27 जनवरी, 2025 को ग्राम समीज स्थित जंगल में कोयल नदी के किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मृतक की पहचान मोतीलाल अंगारिया के रूप में हुई थी।
पुलिस अनुसंधान में पता चला कि मोतीलाल अंगारिया ने ग्राम कुनैना निवासी सुनील बोदरा के घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद सुनील बोदरा ने अपने मित्रों को बुलाकर मोतीलाल अंगारिया के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंग चेरवा उर्फ राज चेरवा, डेविया चेरवा और शंकर बोदरा शामिल हैं। इन आरोपियों ने अपने बयान में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इस मामले में एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका उपयोग आरोपियों ने मोतीलाल अंगारिया की हत्या करने के लिए किया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK