तसर रेशम कार्यशाला में किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन

झारखंड
Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में तसर रेशम परिसर में उद्योग विभाग ने एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान तसर किसानों को कोकुन उत्पादन में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। “तसर रेशम कीटपालन” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा, आयोजन स्थल पर स्थापित विभिन्न स्टालों का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कोकुन बैंक का अवलोकन भी किया गया।

सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी ने कहा कि झारखंड सरकार कोल्हान क्षेत्र में तसर-रेशम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि तसर किसानों को तकनीकी सुविधा सहित बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और किसानों के आय में वृद्धि लाने के लिए सरकार काम कर रही है।

प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में तसर की खेती लगभग 55,000 से 60,000 परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य तसर खेती की समृद्ध विरासत को बचाये रखते हुए अगली पीढ़ी को इस खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK