कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन पर जोर

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सूर्यवंती देवी ने की। मौके पर विद्यालय संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वर्ग 6 में 75 छात्राओं का नामांकन प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया गया। एसटी की 1, एससी की 20,  ओबीसी की 31, अल्‍पसंख्‍यक की 4 और बीपीएल धारी 19 छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। वर्ग 7 में 40, वर्ग 8 में 62, वर्ग 9में 21 रिक्त पदों पर छात्राओं का नामांकन प्रक्रिया पूरा किया जायेगा।

नामांकन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सदस्य व वार्डेन द्वारा पोषक क्षेत्रों में घर-घर जाकर छात्राओं के अभिभावकों से मिलकर विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मौके पर प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, वार्डेन आर ऊषा, एसआई जुली टुडू, सीआरपी अरुण कुमार सोनी, प्रभु राम, लिपिक अरुण कुमार केरकेट्टा, पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर, अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK