Earthquake : बिहार और दिल्ली-NCR में आया भूकंप, वीडियो देखें यहां

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। बिहार और दिल्ली-NCR में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके 17 फरवरी की सुबह महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापा गया। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज नई दिल्ली में 05:36:55 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया। केंद्र के मुताबिक सुबह 8.02 बजे बिहार के सिवान में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा कि भूकंप के बहुत तेज़ झटके महसूस हुए। यह झटके थोड़े समय के लिए थे, लेकिन बहुत तेज़ थे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक विक्रेता अनीश ने कहा कि सब कुछ हिल रहा था। यह बहुत तेज था। ग्राहक चिल्लाने लगे थे।

गाजियाबाद के एक निवासी ने कहा कि भूकंप के तेज़ झटके महसूस हुए। ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। पूरी इमारत हिल रही थी।

नोएडा निवासी अमित ने बताया कि सुबह 5.35 बजे पूरी बिल्डिंग हिल रही थी। हमारा पूरा परिवार घर से बाहर भागा। मैंने भूकंप के इतने तेज़ झटके कभी महसूस नहीं किए। हम सभी सुरक्षित हैं।

दिल्‍ली का है यह वीडियो

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK