विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अधौरा में वर्ग एक व दो में अध्यनरत 26 बच्चों के बीच शुक्रवार को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। पंचायत मुखिया सोनी देवी के प्रतिनिधि अरुण राम, एसएमसी अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, प्रधानाध्यापक मोहम्मद गुलाम कादिर ने संयुक्त रूप से वर्ग एक के 11 व दो के 15 बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस, स्वेटर व जूता मोजा का वितरण किया।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी लाभ आप सभी को मिलेगा। आप सभी प्रतिदिन स्कूल ड्रेस पहनकर पूरी तरह तैयार होकर स्कूल आएं। घर पर नही रहना है। मौके पर शिक्षिका रंजू श्रीवास्तव, धनन्जय कुमार गुप्ता, संयोजिका पूजा देवी सहित कई अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj