विश्वजीत कुमार रंजन
रमना (गढ़वा)। ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए ग्राम छपरदागा में करमबोहवा बांध में सिलिदाग मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने छपरदागा को विकसित बनाने संबंधित योजनाओं का चयन किया।
मौके पर पंचायत सचिव राघवेंद्र सिंह, रोजगार सेवक आलोक तिवारी,पंचायत स्वयं सेवक प्रदीप मेहता, वार्ड सदस्य प्रभा देवी, गोखुल परहिया, शिवनाथ परहिया, रामवृक्ष परहिया, महेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, अयोध्या यादव, नरेश उरांव, राहुल गुप्ता, सहदेव उरांव, बिशनाथ यादव एवं काफी संख्या महिला पुरुष उपस्थित थे।
ग्रामीणों की मांग पर मुखिया अनीता देवी ने 1970 के दशक में बने घाघर नाला/बीयर /बांध का निरीक्षण किया। उक्त नाले का निर्माण मुखिया श्याम बिहारी सिंह के प्रयास से हुआ था। उक्त नाला का पानी करमबोहवा बांध में आता था, जिससे लोग समय पर खेती करते थे। वर्तमान में नाला जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। उक्त नाले की मरम्मत की मांग ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही है।
मुखिया अनीता देवी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मेरा प्रयास है कि उक्त नाले की मरम्मत हर हाल में हो, ताकि छपरदागावासी पूर्व की भांति समय पर खेती करें। उनकी पैदावार अच्छी हो।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK