जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

झारखंड
Spread the love

पलामू। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने साप्ताहिक जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनी। उनके निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में आज 29 मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उप विकास आयुक्त ने एक ओर जहां टेलिफोनिक माध्यम से पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया, वहीं आवेदकों से प्राप्त आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित भी किया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निदान सभी की जिम्मेवारी है। जनता दरबार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपनी वेतन निर्गत करने के संबंध में आवेदन किया।

पंडव के मैथिली शरण महतो ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा राशि भुगतान करने के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र चंदन कुमार मेहता गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसका डायलिसिस चल रहा है। योजना का लाभ मिलने से उन्हें इलाज में सहूलियत होगी।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला सिंगरा कला की सहायक अध्यापिका आरती देवी ने मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया। पाटन के चेतमा ग्राम निवासी धनु यादव ने तालाब निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि तालाब निर्माण से सिंचाई करने में सुविधा होगी।

उप विकास आयुक्त के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी। उसके निदान के लिए सार्थक कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *