विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के मझिआंव प्रखंड के खजूरी जलाशय में रोजगार सृजन के लिए उपायुक्त शेखर जमुआर ने निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे ने जलाशय की महत्ता से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में यहां काफी संभावनाएं हैं। मछली पालन के लिए आवश्यक ढांचा का निर्माण कर स्वरोजगार से लोगों को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने अन्नराज डैम की तर्ज पर यहां भी केज से मछली पालन करने की पहल की। उन्होंने कहा कि यहां के निवासी यदि मछली पालन कर स्वरोजगार से जुड़ जाएंगे तो यहां पलायन करने जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों से रोजगार एवं सरकारी योजनाओं से आच्छादित होने संबंधी कई प्रश्न किए गए। वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने बताया कि यहां बेरोजगारी की स्थिति है। रोजगार की तलाश में लोग अन्य शहरों में जाकर काम करते हैं। लोगों ने बताया कि यदि मत्स्य विभाग की तरफ से रोजगार सृजन के क्षेत्र में कोई पहल की जाती है तो लोगों को रोजगार मिलेगा। लोग पलायन को मजबूर नहीं होंगे।
स्थल निरीक्षण एवं रोजगार की संभावनाओं को तलाशने के पश्चात उपायुक्त द्वारा खजूरी जलाशय में केज से मछली उत्पादन करने एवं स्वरोजगार के लिए मत्स्य विभाग से इस योजना को स्वीकृति देने की बात कही गई। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त जलाशय से नहर आदि का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे कृषि के क्षेत्र में भी लोगों को सिंचाई करने का लाभ मिलेगा। उन्होंने खजूरी जलाशय का विकास गढ़वा जिला अंतर्गत अन्नराज डैम के तर्ज पर करने की बात कही।
उपायुक्त ने पर्यटन के क्षेत्र में भी जलाशय को विकसित करने की बात कही। नौका विहार, रोड निर्माण एवं जलाशय के आसपास सुंदरीकरण करने की बात कही गई, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार मिल सके।
इसके बाद उपायुक्त द्वारा मंझिआंव प्रखंड के बूढ़ीखांड स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर का संभावित विकास करने पर चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाए गए इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। वहां चल रही परीक्षा संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया गया। स्कूल में परीक्षा संचालन, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मंझिआंव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK