कैबिनेट के साथ सीएम रेखा गुप्‍ता ने ली शपथ, यमुना और शीशमहल को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। अपने कैबिनेट सहित रेखा गुप्‍ता शाम में यमुना घाट पर जाएंगी।

प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

रविन्द्र इंद्राज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद ने भी रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि वह शीशमहल को संग्रहालय में बदल देंगी। उन्होंने कहा कि जो कोई भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।

रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट के सहयोगी शाम को यमुना घाट पर भी जाएंगे। इसके शुद्ध स्वरूप को बहाल करने का संकल्प लेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK