नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया में एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बनते ही दिल्ली मेट्रो का किराया 50% बढ़ गया है।
विश्वास न्यूज ने विस्तार से इस पोस्ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि दिल्ली मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से भी इसका खंडन किया गया है। पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर Vivek Yadav Agra ने 13 फरवरी को एक पोस्ट में दावा किया, “बीजेपी सरकार बनते ही भाजपा ने दिल्ली वासियों को दिया तोहफा दिल्ली- मेट्रो का किराया 50% बढा।”
वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की स्कैनिंग से की। डीएमआरसी के एक्स हैंडल पर 12 फरवरी को एक पोस्ट किया गया। इसमें बताया गया कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है। दिल्ली मेट्रो के किराए को केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा संशोधित किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है। वर्तमान में किसी किराया निर्धारण समिति के गठन का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
गूगल ओपन सर्च के दौरान जागरण डॉट कॉम पर एक खबर मिली। 13 फरवरी की इस खबर में बताया गया कि दिल्ली मेट्रो के किराये में 50 प्रतिशत वृद्धि की अफवाह पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इसका खंडन किया है।

सर्च के दौरान हमें पता चला कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो का किराया बढ़ाया गया है। वहां अब मेट्रो से सफर करना महंगा पड़ेगा, क्योंकि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने 9 फरवरी से मेट्रो का किराया 50 परसेंट तक बढ़ाने का फैसला किया है। यहां अब टिकट की अधिकतम कीमत 90 रुपये होगी, जो अब तक 60 रुपये थी। हालांकि, स्मार्ट कार्ड यूजर्स को किराए में 5 परसेंट तक छूट का लाभ मिलेगा।
विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए डीएमसआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल पोस्ट में किया गया दावा फेक है। इस तरह का कोई फैसला नहीं हुआ है।
पड़ताल के अंत में विवेक यादव नाम के यूजर की जांच की गई। पता चला कि यह यूपी के आगरा में रहता है। इसके फेसबुक पर 4.9 हजार फ्रेंड हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फेक साबित हुई। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इसका खंडन खुद दिल्ली मेट्रो की ओर से भी किया गया है।
यह कहानी मूल रूप से [विश्वास न्यूज] द्वारा प्रकाशित की गई थी (https://www.vishvasnews.com/society/fact-check-metro-fares-did-not-increase-after-bjps-victory-in-delhi-fake-post-goes-viral/) और इसे शक्ति कलेक्टिव के तहत [dainikbharat24.com] द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK