रांची। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। आज इसी क्रम में नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित द्वितीय तल सभागार में 289 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को मंत्री वित्त विभाग राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये विश्वास है कि आप अपनी मेहनत से आगे भी कामयाबी हासिल करेंगे।
सरकार राज्य के विकास प्रति समर्पित : किशोर
श्री किशोर ने कहा कि आप संकल्प लें कि व्यवस्था, सिस्टम के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करेंगे और सरकार के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण जिस उद्देश्य के साथ हुआ था, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र के विकास में शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते है। इस कड़ी में आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हेमंत सरकार-2.0 में सरकार राज्य के विकास प्रति समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में हमलोग कदम बढ़ा चुके हैं।
हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो : यादव
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आज झारखंड के विकास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। झारखंड के विकास में सभी जन कल्याण के विचारों को सार्थक करने की शपथ लें। हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री की सोच झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। युवाओं को रोजगार दिलाना, उनके उज्ज्वल भविष्य की सोच के साथ मुख्यमंत्री की दिशा निर्देश में हमलोग काम कर रहे हैं।
सरकार के इरादों को साकार करें : सुदिव्य
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज इस प्रोजेक्ट बिल्डिंग से 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आखों में सुनहरी चमक लेकर आप उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं। शहरीकरण दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर शहरों की तरफ़ आ रहे है। शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को हम मजबूत कर रहे हैं। हम शहरों के विकास के मानकों के आधार पर अपने निकायों को संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज बहुत ख़ुशी का दिन है कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को पार करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के बच्चों को नियुक्ति देने में सफल रहे हैं। हेमन्त सरकार 2.0 के तीसरे महीने में हमने नियुक्तियों का कारवां शुरू कर दिया है। सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका एक अधिकारी और कर्मचारी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है और आपसे बेहतर सेवाओं की उम्मीद है। आप सिस्टम का एक बेहतर पार्ट बनने आयें हैं।
नगर विकार के प्रति सरकार प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य के एक चौथाई आबादी शहरों में निवास करती हैं। शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है। निकाय क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की चुनौती है। सड़क, नाली ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आजीविका की तलाश में शहर आते हैं, जिससे शहरों की भौगोलिक संरचना चुनौती के रूप में उभरती है। आप सभी के ऊपर दायित्व है कि शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। अर्बन एरिया में टेक्निकल लोगों की जरूरत है। पहले झारखंड में टाउन प्लानर की भी नियुक्ति होती थी, लेकिन पहली बार सहायक टाऊन प्लानर की नियुक्ति वर्तमान सरकार में हो रही है। पूरी लगन एवं सुनियोजित नतीजे से ऐक्टिव रोल में अपने कार्यों को अंजाम दें। शहरों के विकास में झारखंड सरकार का साथ दें।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास : सचिव
नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि आज खुशी का दिन है। सरकार के द्वारा इस वर्ष नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। सरकार के द्वारा निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निकाय सहित विभिन्न सेक्टर में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है। आप अपना काम तत्परता और पारदर्शिता के साथ करेंगे, ऐसी उम्मीद है।
अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पदों पर 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें गार्डेन अधीक्षक के 9, वेटनरी ऑफिसर के 8,सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर के 12, सेनेटरी सुपरवाईजर के 42, राजस्व निरीक्षक के 174 एवं विधि सहायक के 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
अपर मुख्य सचिव सहित ये भी मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, निदेशक सुडा अमित कुमार, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK