- सड़क दुर्घटना में मौत, शोक की लहर
चक्रधरपुर। सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर के जाने-माने डॉ वाईपी सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना प्रखंड कार्यालय के पास एनएच 75 (ई) पर सोमवार की शाम घटी। आसपास के लोगों ने डॉ सिंह को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखकर उन्हें रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, डॉ सिंह प्रखंड कार्यालय के पास अपने आवास के पास एक दुकान में चाय पीने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी आसनतलिया की ओर से एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में डॉ सिंह जमीन पर गिर गए। इस दुर्घटना में डॉ वाईपी सिंह की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि मुड़ियादल के दो युवक सचिन महतो और मनसा महतो बाइक चला रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई है। डॉ सिंह की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK